विश्व पर्यावरण दिवस पर साई पीजी कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
फतेहपुर बाराबंकी

संपादक: फहीम सिद्दीकी
फतेहपुर बाराबंकी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर साई पीजी कॉलेज, फतेहपुर बाराबंकी में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार शुक्ला ने पौधारोपण कर किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना तथा उनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं समाज के लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
इस अवसर पर अनुशासन प्रमुख यूपी सिंह, प्रवक्ता केके वर्मा, दीपक कुमार वर्मा, वीर प्रताप, लवकुश भार्गव, प्रतीक मिश्रा, धीरज अवस्थी, पवन यादव सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने परिसर में छायादार एवं फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में वृक्षारोपण की महत्वपूर्ण भूमिका है। वृक्ष न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जैव विविधता और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में भी सहायक होते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।




