Welcome to Aaj ka Hindustan   Click to listen highlighted text! Welcome to Aaj ka Hindustan
यूपी
Trending

ज्येष्ठ मास के भंडारों में पहुंचे पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, कहा- सेवा और सद्भाव का सुंदर संगम हैं ऐसे आयोजन

बाराबंकी उत्तर प्रदेश

संपादक: फहीम सिद्दीकी

बाराबंकी, 2 जून 2026। ज्येष्ठ मास में आयोजित भक्ति, सेवा और दान के कार्यक्रम समाज में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव को भी मजबूत करते हैं। यह विचार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर आयोजित भंडारों में शामिल होने के दौरान व्यक्त किए।

पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने छाया चौराहा स्थित डॉ. लाल पैथ के प्रबंधक द्वारा आयोजित भंडारे, राजकमल रोड स्थित ब्रह्मचारी आश्रम में सन पैथ लैब एंड डायग्नोस्टिक सेंटर के प्रबंधक द्वारा आयोजित भंडारे तथा नाका सतरिख स्थित मार्केट में बाराबंकी बीएमडब्ल्यू ग्रुप के साथियों द्वारा आयोजित भंडारे में पहुंचकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया।

इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम के परम भक्त संकट मोचन हनुमान जी महाराज का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण कर आयोजकों की सराहना भी की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, युवा सपा नेता अविरल सिंह, अजय वर्मा बबलू, अमरेंद्र सिंह वर्मा, अमरेश शुक्ला, सपा जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, अखंड सिंह, सुरेश चंद्र गौतम, कामता यादव, बबलू मिश्रा, अतुल बाथम, रविनंदन खजांची, दीपु जायसवाल, रवि नाग, विकास शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने बजरंगबली का पूजन-अर्चन कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!