Welcome to Aaj ka Hindustan   Click to listen highlighted text! Welcome to Aaj ka Hindustan
यूपीराजनीति
Trending

भयारा सेक्टर में सपा की बैठक, कार्यकर्ताओं से 2027 चुनाव की तैयारी तेज करने का आह्वान।

फतेहपुर बाराबंकी

संपादक फहीम सिद्दीकी

मसौली (बाराबंकी)। विधानसभा जैदपुर के अंतर्गत भयारा सेक्टर में सेक्टर एवं बूथ अध्यक्षों की बैठक के दौरान पूर्व प्रमुख एवं जोनल इंचार्ज यासिर अराफात किदवई ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा “बेईमानी से चुनाव जीतती है” और इस बार जनता उसकी “सारी तिकड़म” को नाकाम कर देगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और लूट बढ़ी है तथा थाने और तहसील भ्रष्टाचार के केंद्र बन गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा पर जमीन कब्जाने और अनियमितताओं के आरोप हैं।

जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान संजय ने कहा कि जनता भाजपा के कथित भ्रष्टाचार से परेशान है और 2027 के विधानसभा चुनाव में उसे सत्ता से बाहर करेगी।

वहीं मसौली ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुटने का आह्वान किया और समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का लक्ष्य बताया।
इस अवसर पर खालिद किदवई, शहाबुद्दीन, सुनील रावत, मंसाराम रावत, मोहम्मद लाइक, अंकित यादव, केदार सिंह यादव, आनंद कुमार, हंसराज रावत, शिवकुमार और बृजेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!