राजपूताना एकता फाउंडेशन की बोरीवली शाखा के पदाधिकारियों की घोषणा।
सुनील सिंह अध्यक्ष,तेजबहादुर सिंह उपाध्यक्ष व नागेन्द्रराज सिंह को सचिव नियुक्त किया गया।

मुंबई ब्यूरो
बोरीवली मुंबई। संगठन में ही शक्ति है-इसे मूल मंत्र मानकर राजपूताना एकता फाउंडेशन विगत कई वर्षों से सामाजिक एकता के साथ-साथ समाज में व्याप्त बुराइयों और रूढ़िवादिता के प्रति जागरूकता अभियान चला कर उन्हें समाप्त करने का समाजोपयोगी कार्य कर रहा है। राजपूताना एकता फाउंडेशन के जनहित में किये जा रहे कार्यो को देखकर भारी संख्या में लोग जुड़ते जा रहे हैं, इसे ध्यान में रखकर अपने सेवा और संगठन कार्यो को सुगमता से विस्तार देने के उद्देश्य से राजपूताना एकता फाउंडेशन द्वारा अपनी बोरीवली शाखा का नवगठन किया गया। बोरीवली शाखा में सुनील सिंह को अध्यक्ष,तेजबहादुर सिंह को उपाध्यक्ष,नागेन्द्रराज सिंह को सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी।राजपूताना एकता फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ओम नारायण सिंह और उपाध्यक्ष प्रतीक सिंह ने सभी नव -नियुक्त पदाधिकारियों का सत्कार करते हुए शुभकामनाएं दी।राजपूताना एकता फाउंडेशन की बोरीवली शाखा के गठन में उपाध्यक्ष प्रतीक सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
