सफाई कर्मियों को सम्मानित कर संस्था ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है – इरशाद अहमद कमर
मजदूर दिवस पर वरिष्ठ सफाई कर्मचारियों को किया गया सम्मानित।

फहीम सिद्दीकी
लखनऊ। शनिवार को त्रिलोकीनाथ हॉल,नगर निगम लखनऊ मे मजदूर दिवस के अवसर पर लखनऊ नगर निगम सफाई कर्मचारी संयुक्त मंच के तत्वावधान में वरिष्ठ सफाई कर्मचारी कॉमरेड रत्नों को सम्मानित किया गया।
समारोह में उपस्थित जनसमूह को मुख्य अतिथि के रूप में सांसद दिनेश शर्मा संबोधित किया एवं वरिष्ठ कर्मचारियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। समारोह में लखनऊ बार एसोसिएशन अध्यक्ष जी एन शुक्ला,नगर पंचायत फतेहपुर चेयरमैन इरशाद अहमद कमर,पूर्व आई ए एस दिवाकर त्रिपाठी ने विशिष्ट अतिथि के रूप मे संबोधित किया।
आयोजक राकेश बाल्मीकि और कमल बाल्मीकि ने मेहमानों को बुके देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम आयोजकों के अनुसार मजदूर दिवस पर सफाई कर्मचारियों के योगदान को सम्मानित करने और उनके अधिकारों एवं एकता के संदेश को मजबूत करने के उद्देश्य से इस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के समापन पर राकेश बाल्मीकि और कमल बाल्मीकि ने संयुक्त रूप से सभी का आभार प्रकट किया।



