Welcome to Aaj ka Hindustan   Click to listen highlighted text! Welcome to Aaj ka Hindustan
यूपी
Trending

शिक्षक संघ ने जनगणना ड्यूटी में अव्यवस्थाओं को लेकर एमएलसी को सौंपा ज्ञापन

संपादक: फहीम सिद्दीकी

बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ,बाराबंकी द्वारा शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सदस्य विधान परिषद अंगद सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जनगणना कार्य के दौरान शिक्षकों को हो रही समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

संघ ने बताया कि मकान सूचीकरण कार्य के लिए शिक्षकों की ड्यूटी उनके कार्यक्षेत्र से कई किलोमीटर दूर लगाए जाने के कारण भीषण गर्मी में शिक्षकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा जनगणना ड्यूटी में कनिष्ठ शिक्षकों को सुपरवाइजर तथा वरिष्ठ शिक्षकों को प्रगणक बनाए जाने को लेकर भी शिक्षकों में असंतोष व्याप्त है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि प्रगणक एवं सुपरवाइजर को हाउस लिस्टिंग ब्लॉक आवंटन में एकरूपता नहीं है, जिससे कार्यभार असमान रूप से बंट गया है। संगठन ने प्रतिकूल मौसम को देखते हुए जनगणना कार्य की समय अवधि बढ़ाने तथा ग्रीष्मकालीन अवकाश में कराए जाने वाले कार्य के लिए शिक्षकों को उपार्जित अवकाश प्रदान करने की मांग की।

शिक्षक संघ ने सदस्य विधान परिषद से मांग की कि शिक्षकों की समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, जिससे शिक्षकों को राहत मिल सके।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार सिंह,जिला मंत्री उमानाथ मिश्र,जिला संयुक्त मंत्री सुनील त्रिपाठी,जिला कोषाध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव,जिला उपाध्यक्ष श्याम किशोर बाजपेई,चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव,जिला आईटी सेल मीडिया प्रभारी दिलीप तिवारी,जिला मीडिया प्रभारी जय कुमार सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!