Welcome to Aaj ka Hindustan   Click to listen highlighted text! Welcome to Aaj ka Hindustan
यूपी
Trending

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सांसद तनुज पुनिया ने दी श्रद्धांजलि, कहा— आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान अविस्मरणीय।

संपादक : फहीम सिद्दीकी

बाराबंकी, 21 मई। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सांसद आवास ओबरी एवं हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांसद तनुज पुनिया ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

त्रिवेदीगंज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी इक्कीसवीं सदी के भारत की सोच रखने वाले नेता थे और संचार क्रांति के प्रमुख सूत्रधारों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि कम उम्र में देश का नेतृत्व संभालते हुए राजीव गांधी ने भारत को विकास और तकनीकी बदलाव की नई दिशा देने का प्रयास किया, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
सांसद ने कहा कि 21 मई को देश राजीव गांधी के बलिदान और आतंकवाद के खिलाफ उनके संदेश को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में भी मनाता है। उन्होंने शांति, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के महत्व पर बल दिया।

उन्होंने आगे कहा कि राजीव गांधी को आधुनिक भारत में कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने वाले नेताओं में प्रमुख रूप से याद किया जाता है और युवाओं को नई दिशा देने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन सहित राजकुमार सिंह, सुशील कुमार वर्मा, डिंपल सिंह, हरिराम वर्मा, रामू वर्मा, राकेश वर्मा, सरवर सिद्दीकी, दीपक राजेंद्र वर्मा, विजयपाल गौतम, गोपी कनौजिया, मोइनुद्दीन अंसारी, रमेश कश्यप, अखिलेश वर्मा, सद्दाम, गुड्डू, उमानाथ शुक्ला, डॉ. दिनेश अवस्थी, आशु दीक्षित, प्रेम नारायण मिरा, जयंत गौतम, आर.डी. राव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!