Welcome to Aaj ka Hindustan   Click to listen highlighted text! Welcome to Aaj ka Hindustan
यूपी
Trending

मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर वार्ड-5 में फॉगिंग, चेयरमैन ने दिए नियमित अभियान के निर्देश।

फतेहपुर बाराबंकी

फतेहपुर (बाराबंकी)। नगर पंचायत फतेहपुर द्वारा मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए फॉगिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत चेयरमैन इरशाद अहमद क़मर एवं अधिशाषी अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह के निर्देश पर सफाई नायक आफताब आलम के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नालापार दक्षिणी वार्ड संख्या-5 में फॉगिंग कर मच्छरों के प्रकोप पर नियंत्रण का प्रयास किया।

चेयरमैन इरशाद अहमद क़मर ने अभियान का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों को निर्देश दिए कि नगर के सभी वार्डों में नियमित रूप से फॉगिंग और साफ-सफाई कराई जाए, ताकि डेंगू, मलेरिया एवं चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की रोकथाम प्रभावी ढंग से हो सके। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में जलभराव या गंदगी की स्थिति नहीं रहने दी जाएगी तथा लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा नगर पंचायत की प्राथमिकता है।

अधिशाषी अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह ने भी सफाई कर्मचारियों को अभियान पूरी जिम्मेदारी के साथ संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से अपने घरों एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, पानी जमा न होने देने तथा मच्छरों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की।

नगर पंचायत प्रशासन के अनुसार फॉगिंग एवं विशेष स्वच्छता अभियान आगामी दिनों में नगर के अन्य वार्डों में भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!