Welcome to Aaj ka Hindustan   Click to listen highlighted text! Welcome to Aaj ka Hindustan
धर्मयूपी
Trending

ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी की दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी में हीना नाज़ को मिली अहम जिम्मेदारी

संपादक: फहीम सिद्दीकी

दिल्ली। ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी ने अपने संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी में नई नियुक्ति की है। सोसायटी के चेयरमेन मुकीत खान ने दिल्ली राज्य इकाई के प्रदेश अध्यक्ष जनाब शकील अहमद की अनुशंसा पर दक्षिण दिल्ली निवासी समाजसेवी एवं खिदमतगार मोहतरमा हीना नाज़ को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है।

जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार हीना नाज़ दिल्ली राज्य इकाई के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संगठन की गतिविधियों का संचालन करने में सहयोग देंगी। साथ ही हज यात्रियों (आज़मीन-ए-हज) की सेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए दिल्ली में सोसायटी की लेडीज़ विंग को सशक्त एवं अधिक प्रभावी बनाने के लिए विशेष रूप से कार्य करेंगी।

सोसायटी के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि हीना नाज़ के सामाजिक अनुभव और सेवाभाव का लाभ संगठन को मिलेगा तथा उनके नेतृत्व में महिला विंग और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि हज यात्रियों की बेहतर सेवा और मार्गदर्शन के उद्देश्य से संगठन लगातार अपनी गतिविधियों का विस्तार कर रहा है।

हीना नाज़ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त होने पर ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी की राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला इकाइयों के पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने आशा व्यक्त की कि वह अपनी नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!