लखनऊ में प्रतीक यादव की तेरहवीं में पहुंचे डॉ. अम्मार रिज़वी, अखिलेश यादव व परिवार से जताया शोक।
लखनऊ उत्तर प्रदेश

संपादक: फहीम सिद्दीकी
लखनऊ: पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री एवं ऑल इंडिया माइनॉरिटीज फोरम फॉर डेमोक्रेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अम्मार रिज़वी ने अपने करीबी मित्र अरविंद सिंह बिष्ट की पुत्री एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति स्वर्गीय प्रतीक यादव की स्मृति में आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान डॉ. रिज़वी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, अपर्णा यादव तथा अरविंद सिंह बिष्ट से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रतीक यादव के निधन से परिवार और उनके शुभचिंतकों को गहरा आघात पहुंचा है और इस क्षति को लंबे समय तक महसूस किया जाएगा।
कार्यक्रम में डॉ. अम्मार रिज़वी के साथ उनके पुत्र प्रोफेसर सुलेमान रिज़वी और असद मारूफ़ मोनी भी मौजूद रहे।
डॉ. रिज़वी ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं। यह जानकारी ऑल इंडिया माइनॉरिटीज फोरम फॉर डेमोक्रेसी के विभाग-ए-नश्रो-इशाअत के सचिव अबूशहमा अंसारी ने दी।



