Welcome to Aaj ka Hindustan   Click to listen highlighted text! Welcome to Aaj ka Hindustan
क्राइमयूपी
Trending

बाराबंकी में प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, गांव में फैली सनसनी

बाराबंकी उत्तर प्रदेश

संपादक फहीम सिद्दीकी

बाराबंकी: सतरिख थाना क्षेत्र के गेंदूवर गांव में प्रेमी युगल द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों के शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर सुनसान स्थान पर पेड़ की अलग-अलग डालियों से लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृत युवक की पहचान गेंदूवर निवासी रोहित (25) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोहित की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। उसकी पत्नी मूक-बधिर है तथा दंपति की कोई संतान नहीं थी।

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!