Uncategorized
Trending
भीषण गर्मी में नगर पंचायत फतेहपुर का सराहनीय कदम, राहगीरों के लिए शुरू हुई प्याऊ व्यवस्था
फहीम सिद्दीकी

फतेहपुर, बाराबंकी। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए नगर पंचायत फतेहपुर द्वारा राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था शुरू की गई है। शनिवार को तहसीलदार फतेहपुर वैशाली अहलावत एवं नगर पंचायत की अधिशाषी अधिकारी संध्या मिश्रा ने पटेल चौराहा और बस स्टॉप पर प्याऊ का उदघाटन किया।
नगर पंचायत की इस पहल से राहगीरों, यात्रियों और बाजार आने-जाने वाले लोगों को गर्मी में राहत मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में आमजन को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और आवश्यकता पड़ने पर अन्य स्थानों पर भी प्याऊ की व्यवस्था की जाएगी।
इस अवसर पर टीसी अरुण कुमार, हरीश कुमार, सुपरवाइजर आफताब आलम सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।



