Uncategorized
Trending
शारदा नहर किनारे युवक की बाइक और कपड़े मिले, तलाश में जुटी पुलिस।
फहीम सिद्दीकी

फतेहपुर बाराबंकी। नगर के जोशी टोला मोहल्ले से 18 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक की बाइक, कपड़े और चप्पल शारदा नहर किनारे लावारिस हालत में मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने युवक के नहर में कूदने की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
लापता युवक की पहचान जोशी टोला निवासी राजन बाल्मीकि के पुत्र चंदन बाल्मीकि (18) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चंदन एक बाइक एजेंसी में काम करता था। रविवार सुबह करीब 11 बजे वह एजेंसी से घर आया था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



