लापता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
फहीम सिद्दीकी

फतेहपुर (बाराबंकी)। कस्बे के मोहल्ला जोशी टोला निवासी 18 वर्षीय युवक चंदन वाल्मीकि पुत्र राजन वाल्मीकि का शव मंगलवार देर रात बदोसराय थाना क्षेत्र के करसेला झाल में नहर से बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। युवक बीते 3 मई की दोपहर से लापता था।
परिजनों के अनुसार तलाश के दौरान उसकी मोटरसाइकिल शारदा सहायक नहर किनारे एक पुलिया पर संदिग्ध अवस्था में मिली थी। बाइक की डिग्गी में उसके कपड़े और चाबी रखी थी, जबकि पास में उसकी चप्पलें भी पड़ी मिली थीं। घटना के बाद अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार नहर में सर्च अभियान चला रही थी।
मंगलवार देर रात करसेला झाल में पानी में एक युवक का शव दिखाई देने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकालकर उसकी पहचान चंदन वाल्मीकि के रूप में की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाल अमित प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल




