Welcome to Aaj ka Hindustan   Click to listen highlighted text! Welcome to Aaj ka Hindustan
यूपीराजनीति
Trending

यादव महासभा ने जनप्रतिनिधियों पर उठाए सवाल, समाज की उपेक्षा पर जताई नाराजगी।

संपादक फहीम सिद्दीकी

अयोध्या। अखिल भारतीय यादव महासभा के पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष अंशुमान सिंह यादव एडवोकेट के नेतृत्व में विधानसभा मिल्कीपुर क्षेत्र में यादव बाहुल्य ग्राम सभाओं में जनसंपर्क एवं बैठक कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में समाज में बढ़ती कुरीतियों, सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक उपेक्षा के साथ-साथ अपराध की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यादव और संबंधित समाज लंबे समय से सत्ता स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है, लेकिन समाज के जनप्रतिनिधियों द्वारा अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। महासभा पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि विधायक और सांसद चुनाव जीतने के बाद समाज के हितों की अनदेखी कर रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष अंशुमान सिंह यादव ने कहा कि यादव महासभा किसी राजनीतिक दल के समर्थन में नहीं, बल्कि समाज के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने समाज के लोगों से संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया।

बैठक में महासभा के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया तथा समाज की समस्याओं को लेकर आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!