Welcome to Aaj ka Hindustan   Click to listen highlighted text! Welcome to Aaj ka Hindustan
यूपीराजनीति
Trending

बूथ स्तर का मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी है – पूर्व मंत्री राकेश वर्मा

जोनल प्रभारियों, सेक्टर प्रभारियों एवं बूथ अध्यक्षों की समीक्षा बैठक आयोजित।

संपादक: फहीम सिद्दीकी

फतेहपुर (बाराबंकी)। कस्बा स्थित एस.आर. लॉन में समाजवादी पार्टी द्वारा विधानसभा कुर्सी क्षेत्र के जोनल प्रभारियों, सेक्टर प्रभारियों एवं बूथ अध्यक्षों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा कुर्सी के प्रभारी राकेश वर्मा उपस्थित रहे। बैठक का संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य नसीम गुड्डू ने किया।

बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए बूथ समितियों को और अधिक सक्रिय बनाया जाए। साथ ही मतदाता संपर्क अभियान को तेज करने तथा संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

मुख्य अतिथि राकेश वर्मा ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि बूथ स्तर का मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी जोनल एवं सेक्टर प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित समीक्षा करने और पार्टी की गतिविधियों को गति देने के निर्देश दिए।
जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित जोनल प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी पदाधिकारी को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर सुरेश यादव,प्रीतम वर्मा, कमता यादव,युवा नेता अनस सलमानी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!