
रामनगर बाराबंकी। रामनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चैनपुरवा मजरे कजियापुर निवासी इसरार की आंख के ऑपरेशन और इलाज के लिए एआईएमआईएम ने आर्थिक मदद प्रदान की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने इंटीग्रल हॉस्पिटल पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और इलाज हेतु 50 हजार रुपये की सहायता दी।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी जरूरतमंदों और पीड़ितों के साथ खड़ी है तथा समाज सेवा को अपनी जिम्मेदारी मानती है।
इस दौरान पार्टी के सेंट्रल अध्यक्ष शेख़ ताहिर सिद्दीकी, कार्यकारिणी सदस्य शारिब खान, प्रदेश महासचिव खतीब अल्वी, सेंट्रल मीडिया प्रभारी गय्यूर अय्यूबी, सेंट्रल संगठन मंत्री निजाम गाजी, जिला अध्यक्ष लखनऊ मोहम्मद सलमान, आवेदक प्रत्याशी जिला पंचायत मोहम्मद गफ्फार शाह सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



