Welcome to Aaj ka Hindustan   Click to listen highlighted text! Welcome to Aaj ka Hindustan
यूपी
Trending

विश्व पर्यावरण दिवस पर महादेव तालाब तीर्थ स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण।

फ़तेहपुर बाराबंकी

संपादक फहीम सिद्दीकी

फतेहपुर बाराबंकी। 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री दीप चन्द जैन, गिरधर गोपाल गुप्ता, अनुपम निगम, डॉ. अंजू चन्द्रा, वरिष्ठ पत्रकार राजेश जायसवाल तथा सतनाम वर्मा ने संयुक्त रूप से तीर्थ स्थल महादेव तालाब परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संकल्प को दोहराते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे गए, जिससे परिसर का वातावरण और अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाने की पहल की गई।

कार्यक्रम में शामिल वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करना चाहिए।

इस मौके पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!