सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर आदर्श व्यापारी एसोसिएशन ने डीसीपी (ईस्ट) से की मुलाकात।
लखनऊ उत्तर प्रदेश

संपादक: फहीम सिद्दीकी
लखनऊ। आदर्श व्यापारी एसोसिएशन, लखनऊ महानगर ने व्यापारियों, विशेषकर सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है। इसी क्रम में एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल गोमतीनगर स्थित कार्यालय में डीसीपी (ईस्ट) से मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने सर्राफा व्यापारियों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस पिकेट की व्यवस्था करने की मांग रखी।
एसोसिएशन ने बताया कि थाना गुडंबा क्षेत्र में दिसंबर माह में गायत्रीपुरम स्थित अमित ज्वेलर्स में चोरी की घटना हुई थी। इसके अलावा 21 मई की सुबह करीब 4 बजे मनु ज्वेलर्स की दुकान का शटर काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया, जिसमें दुकान का पूरा माल चोरी हो गया।
व्यापारियों ने दोनों घटनाओं का अब तक खुलासा न होने पर चिंता जताते हुए डीसीपी (ईस्ट) को प्रार्थना पत्र सौंपा और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी तथा चोरी गए माल की बरामदगी की मांग की।
एसोसिएशन ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा और भरोसा बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है।



