Welcome to Aaj ka Hindustan   Click to listen highlighted text! Welcome to Aaj ka Hindustan
Uncategorizedयूपी
Trending

बेलहरा हादसा: घायलों का हाल जानने लखनऊ पहुंचे अयाज़ खान, हरसंभव सहयोग का आश्वासन

बाराबंकी उत्तर प्रदेश

संपादक: फहीम सिद्दीकी

बेलहरा (बाराबंकी)। नगर पंचायत बेलहरा के वार्ड संख्या-4 स्थित अजीद खान मजार क्षेत्र में गैस पाइपलाइन में रिसाव के कारण हुए भीषण अग्निकांड में एक परिवार गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे में अल्लू सोनी एवं उनके परिवार के सदस्य आग की चपेट में आकर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत बेलहरा के चेयरमैन प्रतिनिधि अयाज़ खान तत्काल लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल पहुंचे और बर्न वार्ड में भर्ती घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा इलाज कर रहे वरिष्ठ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान श्री अयाज़ ने घायलों के बेहतर उपचार के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और मानवता का परिचय देते हुए परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की, ताकि इलाज में किसी प्रकार की बाधा न आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!