
संपादक: फहीम सिद्दीकी
बेलहरा, फतेहपुर। ज्येष्ठ माह के पावन अवसर पर छठे मंगलवार को बेलहरा क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का वातावरण देखने को मिला। बाबा साहब चौराहा पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि एवं समाजवादी पार्टी के युवा नेता अयाज खां द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।भंडारे मे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई, जिसके बाद प्रसाद वितरण का क्रम देर शाम तक लगातार चलता रहा। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में “जय बजरंगबली” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस मौके पर अयाज़ ख़ां ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यक्रमों का उद्देश्य जनसेवा और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। भंडारे के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन के साथ स्वयंसेवकों की टीम भी तैनात रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री राकेश वर्मा,विधायक गौरव रावत,पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, डॉ विकास यादव,सरताज चौधरी,एड रिजवान संजय,सपा नेत्री श्रेया वर्मा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य नसीम गुड्डू,वरिष्ठ पत्रकार नीरज शर्मा,संजय शर्मा,पत्रकार सय्यद खालिद महमूद,मो तौसीफ राजू,सपा नगर अध्यक्ष विनय सिंह,सभासद खुर्शीद जमाल,मुनीर शेख,पूर्व सभासद नसरे आलम,मो कलीम राजू एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।




