Welcome to Aaj ka Hindustan   Click to listen highlighted text! Welcome to Aaj ka Hindustan
यूपीलोकल न्यूज़
Trending

10 मोहर्रम पर फतेहपुर में जगह-जगह लगीं सबीलें, नमाजियों व राहगीरों को पिलाया गया शर्बत

फतेहपुर बाराबंकी

फतेहपुर (बाराबंकी)। 10 मोहर्रम के अवसर पर कस्बा फतेहपुर में अकीदतमंदों द्वारा विभिन्न स्थानों पर सबील (शर्बत स्टॉल) लगाकर नमाजियों और राहगीरों को शर्बत पिलाया गया। भीषण गर्मी के बीच लोगों ने यह सेवा भाव और इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए बड़ी संख्या में आने-जाने वालों को ठंडा शर्बत वितरित किया।

कस्बे की जामा मस्जिद, मस्जिद बड़ा दरवाजा (मरकज़), मस्जिद सतबुर्जी तथा मस्जिद रहमानियां में विशेष रूप से सबीलों का आयोजन किया गया। नमाज के लिए पहुंचे लोगों के साथ-साथ राहगीरों ने भी शर्बत ग्रहण किया।

इस सेवा कार्य में व्यापार मंडल उपाध्यक्ष निजामुद्दीन, सीनियर शायर फारुक राही सिद्दीकी, मेराज, भूरे, चंदू, कलीम खां तथा अन्नी सहित अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई और श्रद्धालुओं की सेवा की।

इस अवसर पर पत्रकार फहीम सिद्दीकी, सभासद मो. इकबाल, गुफरान ठेकेदार, नोमान शेख, मो. रेहान पार्टनर, अनवर, मो. दिलशाद, मो. हसीब, शानू शेख, नसीम सोनू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मोहर्रम के मौके पर लगाए गए इन सबीलों की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे सामाजिक सौहार्द, सेवा और इंसानियत का सुंदर उदाहरण बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!