
फतेहपुर (बाराबंकी)। कस्बा फतेहपुर में 10 मोहर्रम के जुलूस के अवसर पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। उपजिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह, क्षेत्राधिकारी (सीओ) जगत कनौजिया, इंस्पेक्टर अमित कुमार तथा नगर पंचायत फतेहपुर के चेयरमैन इरशाद अहमद कमर ने जुलूस मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।
अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी के चलते 10 मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।




