Welcome to Aaj ka Hindustan   Click to listen highlighted text! Welcome to Aaj ka Hindustan
राज्यलोकल न्यूज़
Trending

भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार, शांति समिति की बैठक में प्रशासन का संदेश

फतेहपुर बाराबंकी

संपादक: फहीम सिद्दीकी

फतेहपुर बाराबंकी। आगामी मोहर्रम एवं अन्य त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से तहसील सभागार फतेहपुर में उपजिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी जगत कनौजिया ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। उन्होंने सभी से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उपजिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह ने मोहर्रम सहित अन्य त्योहारों के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जुलूस मार्गों, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी की जाएं। उन्होंने लोगों से आपसी सद्भाव बनाए रखने और प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आह्वान किया।

नगर पंचायत फतेहपुर के चेयरमैन इरशाद अहमद ने बताया कि कस्बे मे प्रत्येक त्यौहार आपसी सौहार्द के साथ मनाए जाते है। श्री कमर ने कहा कस्बे के 21 प्रमुख स्थानों पर ताजिया रखी जाती है इन स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ जुलूस के रास्तों की साफ सफाई के लिए नगर पंचायत कर्मचारियों को निर्देश दिये।

बैठक का सफल संचालन समाजसेवी डॉ. समर सिंह ने किया। बैठक में मौजूद लोगों ने भी अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर इंस्पेक्टर अमित कुमार,नायब तहसीलदार,अधिशासी अधिकारी फतेहपुर, अधिशासी अधिकारी बेलहरा, एस डी ओ फतेहपुर,कस्बा इंचार्ज फतेहपुर,वरिष्ठ पत्रकार हसन इब्राहिम काजमी,मुफ्ती नजीब कासमी,शाकिर बेहलीमी,निजामुद्दीन, सभासद सौरभ वर्मा, मोहम्मद सुहेल, मोहम्मद इकबाल, अधिवक्ता राहिल खान, अधिवक्ता अनवर अली, सैय्यद जफरूल इस्लाम पप्पू,जमील जरखा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!