Welcome to Aaj ka Hindustan   Click to listen highlighted text! Welcome to Aaj ka Hindustan
यूपी
Trending

सभासद मो फारूक नेता के पुत्र तालुद का निधन, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में किया गया सुपुर्द-ए-खाक।

फतेहपुर बाराबंकी

संपादक: फहीम सिद्दीकी

फतेहपुर (बाराबंकी)। नगर पंचायत फतेहपुर के सभासद मो फारूक नेता के पुत्र तालुद का शुक्रवार को असमय निधन हो गया। काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई और सभासद के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।

दोपहर करीब 2 बजे स्थानीय सवतिया बाग कब्रिस्तान में जनाज़े की नमाज़ के बाद सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में तालुद को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम विदाई के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर नगर पंचायत फतेहपुर के चेयरमैन इरशाद अहमद क़मर, सभासद एवं अधिवक्ता राहिल खान, मो. सुहेल, मो. इकबाल, अधिवक्ता अनवर अली, इकराम अंसारी, निजामुद्दीन, नसीम गुड्डू, अफ़ताब आलम,पत्रकार सय्यद ख़ालिद महमूद,सय्यद जफरुल इस्लाम,मुनीर शेख,अनस सलमानी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पूर्व मंत्री राकेश वर्मा एवं पूर्व चेयरमैन मो मशकूर फारूक सभासद के आवास पहुंचकर अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!