योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है : इरशाद अहमद
फतेहपुर बाराबंकी

संपादक: फहीम सिद्दीकी
फतेहपुर (बाराबंकी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को कस्बा फतेहपुर स्थित पटेल पार्क में नगर पंचायत द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
योग शिविर में योग गुरु सुनील कुमार मौर्य ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन संतुलित रहता है। योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष इरशाद अहमद क़मर ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने सभी लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित योग करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह, लिपिक नदीम अहमद, हरीश कुमार, सफाई नायक आफताब आलम, सभासद अनिल शर्मा, नामित सभासद रितेश जैन ‘टीनू’, जीशान अंसारी,मो फहीम,अरविंद कुमार, नायाब रसूल सहित नगर पंचायत के कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
योग शिविर का समापन स्वस्थ जीवन और नियमित योगाभ्यास के संकल्प के साथ किया गया।



