युवा
Trending
चेयरमैन इरशाद अहमद कमर ने एनएच-727 मार्ग पर जर्जर पुलियों के पुनर्निर्माण की मांग की।
फतेहपुर बाराबंकी

संपादक : फहीम सिद्दीकी
फतेहपुर बाराबंकी। नगर पंचायत फतेहपुर चेयरमैन इरशाद अहमद कमर ने राष्ट्रीय राजमार्ग-727 पर स्थित पुरानी और क्षतिग्रस्त पुलियों के कारण उत्पन्न जलभराव की गंभीर समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग से तत्काल पुनर्निर्माण की मांग की है।
नगर पंचायत द्वारा अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय मार्ग लखनऊ को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि हसीन तिराहा, ज्ञानमती कॉम्प्लेक्स, मखदूम शाह मजार और आजाद इंटर कॉलेज के पास स्थित पुलियां जर्जर हो चुकी हैं, जिससे बरसात में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और आमजन को भारी असुविधा होती है।
पत्र में इन सभी स्थानों पर पुलियों के पुनर्निर्माण और आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र कराने का अनुरोध किया गया है, ताकि आवागमन सुचारु और सुरक्षित रह सके।