Welcome to Aaj ka Hindustan   Click to listen highlighted text! Welcome to Aaj ka Hindustan
यूपी
Trending

दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने सो रहे परिवार को कुचला, पिता समेत तीन बच्चों की मौत।

फतेहपुर बाराबंकी। थाना क्षेत्र के फतेहपुर–महमूदाबाद मार्ग स्थित झांसा गांव में शनिवार भोर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय नीरज अपनी पत्नी आरती और तीन बच्चों—13 वर्षीय अनुराग, 10 वर्षीय अंशिका और 6 वर्षीय आंशू—के साथ घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने और भीषण गर्मी के कारण परिवार बाहर सोने को मजबूर था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे पेड़ से टकराया और फिर सीधे परिवार की चारपाई पर चढ़ गया। हादसे में नीरज और उनके बेटे अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान अंशिका और आंशू ने भी दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल आरती को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतक नीरज किराए पर मैजिक वाहन चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार डंपर चालक की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!