Welcome to Aaj ka Hindustan   Click to listen highlighted text! Welcome to Aaj ka Hindustan
यूपीराजनीति
Trending

फतेहपुर में चंद्रशेखर आजाद का भव्य स्वागत, सरदार पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सीतापुर रवाना हुए

फ़तेहपुर बाराबंकी

संपादक: फहीम सिद्दीकी

फतेहपुर (बाराबंकी)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद का गुरुवार को फतेहपुर कस्बे में जोरदार स्वागत किया गया। सीतापुर जनपद की महमूदाबाद तहसील के मझगांव गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय उनका काफिला फतेहपुर स्थित पटेल चौराहे पर कुछ देर के लिए रुका।

इस दौरान सांसद चंद्रशेखर आजाद ने देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष सरदारबल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने सामाजिक न्याय, राजनीतिक भागीदारी और वंचित वर्गों के अधिकारों की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सम्मान पहुंचाना उनकी पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया तथा संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।

उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पटेल चौराहे पर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।


स्वागत कार्यक्रम के उपरांत सांसद चंद्रशेखर आजाद अपने निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीतापुर जनपद के लिए रवाना हो गए। उनके काफिले के प्रस्थान तक समर्थक नारेबाजी करते हुए उनका उत्साहवर्धन करते रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!