Welcome to Aaj ka Hindustan   Click to listen highlighted text! Welcome to Aaj ka Hindustan
यूपीलोकल न्यूज़
Trending

द्वितीय पुण्यतिथि पर स्व. योगेंद्र सिंह बल्लू को दी गई श्रद्धांजलि, चेयरमैन इरशाद ने सड़क नामकरण की घोषणा की।

फतेहपुर बाराबंकी

फतेहपुर (बाराबंकी)। कस्बा फतेहपुर स्थित बार सभागार में शनिवार को दि बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय योगेंद्र सिंह बल्लू की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता शीतला प्रसाद सिंह ने की, जबकि संचालन अधिवक्ता ओम प्रकाश यादव ने किया। वक्ताओं ने स्व. योगेंद्र सिंह बल्लू के सामाजिक योगदान, न्यायप्रिय व्यक्तित्व और अधिवक्ता समाज के प्रति उनकी सेवाओं को स्मरण करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।

सभा को संबोधित करते हुए आदर्श नगर पंचायत फतेहपुर के चेयरमैन इरशाद अहमद कमर ने कहा कि स्व. योगेंद्र सिंह केवल एक कुशल अधिवक्ता ही नहीं, बल्कि नगर पंचायत के पूर्व सभासद और हिंदू-मुस्लिम एकता के सशक्त प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि उनके सामाजिक योगदान को सम्मान देने के लिए नगर पंचायत द्वारा निर्मित एक सड़क का नामकरण शीघ्र ही स्व. योगेंद्र सिंह के नाम पर किया जाएगा।

अध्यक्षीय संबोधन में वरिष्ठ अधिवक्ता शीतला प्रसाद सिंह ने कहा कि स्व. योगेंद्र सिंह ने अपने पूरे जीवन में न्याय, ईमानदारी और सामाजिक सौहार्द के मूल्यों को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि उनका जीवन अधिवक्ता समाज और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा तथा उनके आदर्शों पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।

इस अवसर पर पूर्व बार अध्यक्ष हरिनाम सिंह एडवोकेट, ज़िला बार एसोसिएशन बाराबंकी के पूर्व महामंत्री नरेश कुमार सिंह एडवोकेट, दानिश सिद्दीक़ी एडवोकेट सहित अन्य वक्ताओं ने भी सभा को संबोधित किया।

श्रद्धांजलि सभा में एड. नवीन रस्तोगी,एडवोकेट मोहम्मद हंजला, एड. धीरेन्द्र प्रताप सिंह, पत्रकार प्रियंक शर्मा, शावेज़ खान, एड. राहिल खान, एड. कफील अहमद, सैय्यद जफरुल इस्लाम, एड. शैलेंद्र श्रीवास्तव, एड. सर्वेश श्रीवास्तव, एड. अनवर अली,शरद सिंह, नायाब रसूल,मो हसीब,अलीम शेख सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजक एडवोकेट मनोज श्रीवास्तव एवं इंजीनियर सुबोध श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!