Welcome to Aaj ka Hindustan   Click to listen highlighted text! Welcome to Aaj ka Hindustan
यूपीराजनीति
Trending

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, पौधरोपण और केक काटकर दी शुभकामनाएं।

फतेहपुर बाराबंकी।

संपादक: फहीम सिद्दीकी

फतेहपुर (बाराबंकी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा केक काटकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला मंत्री डॉ. अंजू चन्द्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरधर गोपाल गुप्ता, अनुपम निगम, वरिष्ठ पत्रकार राजेश जायसवाल, अधिवक्ता रामसिंह चौहान, बालगोविंद नाग, सरोज वर्मा, अधिवक्ता सर्वेश श्रीवास्तव, दीपचंद जैन, सत्यनाम वर्मा, बबलू गुप्ता, जयशंकर जोशी, राम सिंह लोधी, कौशल जायसवाल, रजनीश वर्मा, सौरभ वर्मा, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, संतोष कश्यप, अनिल मिश्रा, राजेश द्विवेदी, महेश जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है तथा कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है। सभी ने एकजुट होकर उनके जन्मदिन को सेवा, समर्पण और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के रूप में मनाया।

कार्यक्रम का समापन केक काटने और पौधों के वितरण के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!