
संपादक: फहीम सिद्दीकी
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और बिजली के दामों में लगातार वृद्धि कर प्रदेश की जनता पर महंगाई का भारी बोझ डाला जा रहा है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल व्याप्त है। यह बातें विधानसभा जैदपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पडरा के मजरे कटेसर में अपनी पूर्वांचल विकास निधि से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क के उद्घाटन के अवसर पर विधायक गौरव कुमार रावत ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहीं।
विधायक गौरव रावत ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार किसानों को समय पर खाद, बीज और डीजल तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य आम जनता को विभिन्न मुद्दों में उलझाए रखना है, लेकिन अब प्रदेश की जनता जागरूक हो चुकी है और भाजपा सरकार का सफाया तय है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव देश और संविधान को बचाने का चुनाव होगा। प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना चाहती है तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है।
इस अवसर पर प्रधान राजू यादव, प्रधान गिरीश रावत, प्रधान वीरेंद्र, राहुल प्रधान, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान संजय, काशीराम रावत, विनोद रावत, विमलेश रावत (प्रधान), पूर्वी दिन यादव, रमेश मास्टर, महादेव प्रधान, चेतराम वर्मा, प्रेमचंद वर्मा, रामविलास यादव, राम आधार तथा चंद्रिका यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



