जलवायु परिवर्तन को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है – इरशाद अहमद क़मर
फतेहपुर बाराबंकी

संपादक: फहीम सिद्दीकी
फतेहपुर (बाराबंकी)। 05 जून को पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्थानीय श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर में आदर्श नगर पंचायत फतेहपुर द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष इरशाद अहमद क़मर ने स्वयं पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए, जिनमें छायादार और औषधीय पौधों को प्राथमिकता दी गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इस मौके पर श्री इरशाद ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी करें ताकि वे वृक्ष बनकर आने वाली पीढ़ियों के लिए लाभकारी साबित हों।
इस मौके पर सभासद अनिल शर्मा, सभासद मो. हसीब, सभासद प्रतिनिधि सौरभ तथा सय्यद जफरुल इस्लाम पप्पू,सफाई नायक आफताब आलम भी मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के संकल्प के साथ किया गया।




