Welcome to Aaj ka Hindustan   Click to listen highlighted text! Welcome to Aaj ka Hindustan
यूपी
Trending

ईद उल अजहा पर चेयरमैन इरशाद अहमद कमर की अपील: चिन्हित स्थानों पर ही करें कुर्बानी, सोशल मीडिया पर वीडियो-रील साझा करने से बचें।

बाराबंकी उत्तर प्रदेश

संपादक: फहीम सिद्दीकी

फतेहपुर, बाराबंकी। आदर्श नगर पंचायत फतेहपुर के चेयरमैन इरशाद अहमद कमर ने ईद उल अजहा (बकरीद) के अवसर पर नगरवासियों को मुबारकबाद देते हुए शांति, सौहार्द और प्रशासनिक निर्देशों के पालन की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे, त्याग और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देता है, इसलिए सभी लोग इसे शांतिपूर्ण और जिम्मेदारी के साथ मनाएं।

चेयरमैन ने नगरवासियों से आग्रह किया कि कुर्बानी केवल प्रशासन द्वारा चिन्हित और निर्धारित स्थानों पर ही की जाए। साथ ही कुर्बानी के दौरान किसी प्रकार की वीडियो रिकॉर्डिंग न करें और न ही उससे जुड़ी कोई फोटो, वीडियो या रील सोशल मीडिया पर साझा करें, ताकि धार्मिक भावनाओं और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखा जा सके।

उन्होंने बताया कि नगर पंचायत फतेहपुर की ओर से ईद के मद्देनजर सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। कुर्बानी के बाद उत्पन्न होने वाले अवशेषों के निस्तारण और साफ-सफाई के लिए संबंधित टीमों को निर्देशित किया गया है।

इरशाद अहमद कमर ने नगरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन और नगर पंचायत के निर्देशों का पालन करें, स्वच्छता बनाए रखें तथा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नागरिक मिलकर ईद उल अजहा का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!