Welcome to Aaj ka Hindustan   Click to listen highlighted text! Welcome to Aaj ka Hindustan
यूपीलोकल न्यूज़
Trending

हजरत बुढ़न शाह के उर्स पर ऑल इंडिया मुशायरा, अरविंद सिंह गोप ने दिया भाईचारे का संदेश।

"सांपों से डसे जाने का अफ़सोस नहीं है, अफ़सोस है ये सांप भी पाले थे हमारे।"

मुख्य संपादक फहीम सिद्दीकी

सुधियांमऊ रामनगर। हजरत बुढ़न शाह के 140वें उर्स के मौके पर ऑल इंडिया मुशायरा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद सिंह गोप तथा विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत फतेहपुर चेयरमैन इरशाद अहमद कमर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने अपने संबोधन में अदब, तहज़ीब और आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए कहा कि मुशायरे हमारी सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा हैं, जो समाज में मोहब्बत, इंसानियत और सौहार्द को मजबूत करने का काम करते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इरशाद अहमद कमर ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को साहित्य और शायरी से जोड़ने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने मंच पर मौजूद शायरों की हौसला अफजाई करते हुए उनके कलाम की प्रशंसा की।

प्रसिद्ध संचालक नदीम फर्रुख के संचालन में देर रात तक चले मुशायरे में देश के मशहूर शायरों और शायराओं ने अपना बेहतरीन कलाम पेश कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान हशमत अली गुड्डू, डॉ. फहीम अंसारी, मास्टर शोएब अंसारी, जफरुल इस्लाम पप्पू, अलीम शेख,असलम खान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर आयोजक प्रधान इमरान अंसारी ने सभी मेहमानों, शायरों और श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!