Welcome to Aaj ka Hindustan   Click to listen highlighted text! Welcome to Aaj ka Hindustan
यूपी
Trending

बारिश से पहले सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, नगर पंचायत फतेहपुर में सफाई कर्मियों की बैठक आयोजित

फतेहपुर बाराबंकी

संपादक : फहीम सिद्दीकी

फतेहपुर (बाराबंकी)। आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए नगर पंचायत फतेहपुर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अध्यक्ष इरशाद अहमद कमर एवं अधिशासी अधिकारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सफाई नायक, वार्ड सहायक तथा सभी सफाई कर्मी उपस्थित रहे।

बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र के सभी नालों एवं नालियों की व्यापक स्तर पर तली झाड़ सफाई कराने के निर्देश दिए गए, ताकि वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

अध्यक्ष इरशाद अहमद कमर ने कहा कि बरसात से पूर्व सफाई कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए तथा सभी कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें।

अधिशाषी अधिकारी अनुपम सिंह ने कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सफाई कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मी निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करें और क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित एवं जलभराव मुक्त बनाए रखने के लिए आवश्यक रणनीति पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने कर्मचारियों से जनहित को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक मे लिपिक नदीम अहमद,सफाई नायक आफताब आलम एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!