
संपादक: फहीम सिद्दीकी
फतेहपुर, बाराबंकी। ज्येष्ठ माह के सातवें मंगलवार के अवसर पर आदर्श नगर पंचायत फतेहपुर के चेयरमैन इरशाद अहमद कमर द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई।
भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। आयोजन स्थल पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही और लोगों ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया। चेयरमैन इरशाद अहमद कमर ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन आपसी भाईचारे, सौहार्द और समाज में एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
इस मौके पर सिरौली गौसपुर ब्लॉक प्रमुख रेनू वर्मा, बार अध्यक्ष एडवोकेट प्रेम चंद्र पाल, महामंत्री एडवोकेट मनीष श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट राजीव नयन तिवारी, डॉ. अंजू चंद्रा, कमल भल्ला, अनुपम निगम, महेश, पत्रकार नलिन निगम, नीरज शर्मा, रिजवान मुनीर, एडवोकेट सर्वेश श्रीवास्तव, सचिन कुमार,लिपिक मो नदीम,सफाई नायक आफताब आलम,विमल,सय्यद जफरुल इस्लाम पप्पु,दिलशाद,असलम, नायाब,प्रवीण वर्मा, राकेश गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं एकता बनाए रखने का संदेश दिया।




