
संपादक: फहीम सिद्दीकी
फतेहपुर (बाराबंकी)। नगर पंचायत फतेहपुर के नवागत अधिशासी अधिकारी (ईओ) अनूप सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व नगर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार संध्या मिश्रा के पास था।
अनूप सिंह इससे पहले संतकबीर नगर की घोसिया नगर पंचायत में तैनात थे और अपनी कार्यकुशलता एवं सक्रिय कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नगर पंचायत कर्मचारियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर लिपिक नदीम अहमद, हरीश कुमार, टीसी अरुण कुमार वर्मा, सफाई नायक आफताब आलम, जीशान सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पदभार संभालने के बाद ईओ अनूप सिंह ने नगर के विकास कार्यों तथा स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।




