अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रसूलपुर में हुआ भव्य योग शिविर का आयोजन, योग गुरुओं ने बताए स्वस्थ जीवन के मंत्र।
फतेहपुर बाराबंकी

संपादक: फहीम सिद्दीकी
फतेहपुर (बाराबंकी)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रसूलपुर स्थित बंधन पैलेस में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में योग गुरु बाबा सर्वेश्वर दास ने उपस्थित लोगों को योग के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर को स्वस्थ, फिट एवं अनेक बीमारियों से मुक्त रखा जा सकता है।
उन्होंने प्रतिभागियों को अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार, वज्रासन सहित विभिन्न योगासनों एवं दंडासन का अभ्यास कराया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम का संचालन सर्वेश श्रीवास्तव ने किया। जिला किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने योग गुरु एवं उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला मंत्री डॉ. अंजू चंद्रा, डॉ. रमेश चंद्रा, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अनुपम निगम, अशोक वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार राजेश जायसवाल, राजीव नयन तिवारी, रजनीश वर्मा, मोहन रस्तोगी, शालिनी सिंह, गीता वर्मा, डॉ. दिनेश वर्मा, कौशल जायसवाल, जयशंकर जोशी, सुरेंद्र शुक्ला, विनोद मिश्रा, मनोज वर्मा, दीपचंद जैन, राजेश द्विवेदी, नानकशरण श्रीवास्तव, दुर्गेश कश्यप, कमलेश वर्मा, अंकित सिंह, पत्रकार रिजवान मुनीर, देवकली शुक्ला, इंद्रजीत वर्मा, प्रवीण वर्मा, अनिल सिंह, शुभ सिंह, रामबरन वर्मा, महेश जोशी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा एवं राजेश वर्मा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


